सोनभद्र

मोरवा व महदेइया कोल यार्ड मे कोयले के काले खेल मे फिर शुरू हुआ मिलावट का गोरखधंधा

रामगढ़ की छाई धमाल मचा रखी है, मोरवा व महदेइया कोल यार्ड में कोयले के काले खेल मे फिर शुरू हुआ मिलावट का गोरखधंधा में डीएस ट्रांसपोर्ट सुर्खियो मे होने की जनचर्चा है। सिंगरौली जिले में पावर संयंत्रों को भेजे जाने वाले कोयला के मामले में विगत दिनों से मिलावट माफियाओं के द्वारा भारी हानि पहुचाइ जा रही है। मिलावट खोरी के इस काम में एक तरफ जहां मिलावटखोरों की चादी हो रही है। वही हो रहे सोशल मीडिया पर वायरल को देखे तो डीएस का नाम होने की जांचर्चा है। कोयला आधारित विद्युत संयंत्रों को चलाने वाली कंपनियों को करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंच रही है। सफेदपोश धारी कोयले में मिलावट के इस काले खेल के मास्टरमाइंड हो चले हैं। कोयले के काले रंग की तरह इन सफेद पोस के द्वारा मिलावट खोरी का खेल लंबे अरसे से किया जा रहा है। भले ही यह सफेद पोशाक वाले हो परंतु उनके हाथ कोयले की तरह काले हो चुके हैं। अपने रसूक के कारण इन पर प्रशासनिक सरपरस्ती की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जाहिर सी बात है इतने बड़े खेल को अंजाम देने के लिए राजनैतिक सरपरस्ती का होना भी बेहद आवश्यक है। सूत्र तो बीजेपी नेताओ के साथ सांठगांठ की बात को भी कोयले में छाई और डस्ट के मिलावट की जोरदार किया जा रहा है। वही सोशल मीडिया पर वायरल के बावजूद सिगरौली पुलिस कारवाई करने से क्यों मौन है इन दिनों सवालिया निशान उठ रहे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयले में मिलावट का खेल शुरू करवाने में मोरवा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होने की जनचर्चा है। इनके ही इशारे पर गिरोह के मास्टरमाइंड मिलावट खोरी के खेल को अंजाम देना शुरू कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि मिलावट खोरी का यह पूरा खेल करोड़ के आसपास की एक लंबी डील के साथ में होने जा रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोयले में मिलावट का यह खेल कितने व्यापक स्तर पर फैल चुका है। हालाकि पुलिस कप्तान के आने के बाद मिलावटखोरों के मंसूबों पर कोई असर नही छोड़ा। इस सम्बंध जिलाधिकारी सिगरौली चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि इस गोरखधंधा में शामिल किसी को बख्शा नही जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर
Download App