सोनभद्र

युवती ने किया आत्महत्या

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडिसेमर में बीती रात्रि अफसाना बानो पुत्री तूफैल ने अपने ही घर में पंखे की कुंडी में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने परिजनों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव को कब्जे में कर पंचायत नामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

दुद्धी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडिसेमर में बीती रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों मे अपने ही घर के छत की कुंडी में दुपट्टे के सहारे अफसाना बानो ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह उठने के बाद परिजनों ने जब फंदे के सहारे अपनी पुत्री को झूलता देखा तो दहाड़े मारकर रोने लगे व दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतारा। मौके पर मौजूद आर्थिक तंगहाली झेल रहे मृतिका के पिता तुफैल ने बताया कि बीती रात्रि को हम सभी परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए जब सुबह हम लोगों ने जगा तो देखा कि मेरी पुत्री फंदे के सहारे झूल रही थी जिसे आनन-फानन में फंदे को काटकर नीचे उतर तब तक उसकी प्राण निकल चुके थे। फांसी से मौत की घटना सुनकर पास पड़ोस के दर्जनों लोग एकत्रित हो गए तथा इस बात की चर्चा थी कि तुफैल निहात गरीब व्यक्ति है घर के सभी सदस्य मजदूरी व मेहनत करके परिवार का जिवकोपार्जन किया करता हैं न जाने किन परिस्थितियों में तूफैल की बड़ी पुत्री अफसाना फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मौके पर सदर सुहेल खान, मौलाना रुस्तम अली, इम्तियाज अहमद, डब्लू खान शाहरुख खान डॉक्टर मोटू सरजू यादव सुधीर पासवान प्रेम शंकर दीनानाथ एनुअल समीम इजहार अबरार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर
Download App