Sonbhadra News: राबर्ट्सगंज मे दोहरे हत्याकांड के तीन हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)

-राबर्ट्सगंज मे दोहरे हत्याकांड के तीन हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
-मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनो को किया गिरफ्तार
-मुठभेड़ मे आरोपी कुंदन पटेल के पैर मे गोली लगी
-राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी इंचार्ज के गर्दन के पास लगा गोली का छर्रा
-अस्पताल मे कराया गया भर्ती
-हत्यारोपियो के कब्जे से लूट के रिवाल्वर समेत अन्य सामान बरामद

एसओजी सर्विलांस,राबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,डबल मर्डर के हत्या का किया सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त हत्या के मास्टर माइन्ड आरोपी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार।

धर्मेन्द्र कुमार पटेल पुत्र ईश्वरी प्रसाद उम्र लगभग 48 वर्ष तथा मंजू देवी पत्नी धर्मेन्द्र पटेल उम्र लगभग 44 वर्ष निवासी ब्रह्मनगर गली न 2 राबर्ट्सगंज की राबर्ट्सगंज की उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान के उपर स्थित आवास में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी थी, साथ ही हत्यारों द्वारा घर में मौजूद सोने व चांदी के आभूषण कीमत लगभग 15 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये नगद व 1 रिवाल्वर 32 बोर व 06 अदद जिंदा कारतूस, हिसाब किताब की डायरी, बैंक खातों के पासबुक व चेकबुक तथा भिन्न-भिन्न नामों के ब्लैंक चेक उठा ले गये थे । उक्त घटना के संबंध में थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 577/2024 धारा 103(1) बी एन एस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित किया गया था

घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर चारु द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज, प्रभारी निरीक्षक एसओजी, प्रभारी सर्विलांस, साइबर थाना और रेणुकूट चौकी इंचार्ज की पुलिस टीम गठित किया गया था। उक्त सभी टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, मैन्युल जानकारी करते हुये अज्ञात आरोपी के सम्बन्ध में अथक लगन व परिश्रम के साथ आसूचना संकलन किया जा रहा था। रात्रि मे मुखबिर की सूचना पर खलियारी राबर्ट्सगंज मार्ग पर स्थित मरकरी पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त हत्या के मुख्य आरोपी कुन्दन पटेल उर्फ विशाल पुत्र बबुन्दर पटेल निवासी बभनगवा पन्नूगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने घटना मे संलिप्त अन्य दो साथियों लवकुश हरिजन पुत्र रामनरायण निवासी ग्राम नौडीहा पन्नूगंज, नागेन्द्र सिंह पटेल पुत्र फूल सिंह निवासी गिरिया रामपुर बरकोनिया का नाम लेते हुये हम लोगों ने साजिश रच कर मै और लवकुश ने मेरे रिश्ते के मौसा धर्मेन्द्र सिंह पटेल के घर में घुस कर उनकी व उनके पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दिया था तथा वहां से सोने व चांदी के आभूषण कीमत लगभग 15 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये नगद व 1 रिवाल्वर 32 बोर,6 जिंदा कारतूस, हिसाब किताब की डायरी, बैंक खातों के पासबुक व चेकबुक तथा भिन्न भिन्न नामो के ब्लैंक चेक उठा ले गये थे। हत्या के कारण के विषय मे कड़ाई से पूछने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि मेरे मौसा मेरे जरिये कई लोगों को ब्याज पर पैसे दे रखे थे जिसका ब्याज हर महीने मै वसूल कर उन्हे दिया करता था तथा उन्होने मुझे भी करीब 4 लाख ब्याज पर दे रखे थे जिसका ब्याज प्रत्येक महीने मैं उन्हे नगद ब्याज दिया करता था इस लेन देन का हिसाब किताब उनके द्वारा एक डायरी में अंकित किया गया था व जिन्हे भी ब्याज पर पैसा दिया गया था उनसे ब्लैंक चेक लिया गया था तथा मुझे इस बारे मे जानकारी थी कि उनके पास काफी मात्रा में नगद व जेवरात है। उनके द्वारा मेरे जरिये ब्याज पर बाटे गये पैसे उनके पास मौजूद नगद व जेवरात के लालच में आकर मेरी नियत खराब हो गयी तब मैने अपने साथियों के साथ साजिश रच कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। अन्य 2 साथियो के विषय मे पूछने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह उरमौरा के पास मेरा इंतजार कर रहे हैं मैं उन्ही से मिलने जा रहा था । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अन्य 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 109(1), 3(5), 309(6), 332(क) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी किया गया विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 कुन्दन पटेल पुत्र बबुन्दर पटेल निवासी बभनगवा पन्नूगंज
2 लवकुश पुत्र रामनरायन निवासी नौडीहा पन्नूगंज
3 नागेन्द्र सिंह पटेल पुत्र फूल सिंह पटेल निवासी गिरिया रामपुर बरकोनिया

बरामदगी का विवरण
1 सोने वा चांदी के जेवरात कीमत करीब 15 लाख रुपया
2 1.39 लाख रुपये नगद
3 1 रिवाल्वर 32 बोर, 3 – 3 खोखा जिंदा कारतूस
4 एक 315 बोर तमंचा 2 जिंदा कारतूस
5 मृतक की डायरी, ब्लैंक चेकबुक, पासबुक
6.घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक
7 आला कत्ल चाकू
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 सतेंद्र राय प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज मय टीम
2 निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट, एसओजी
3 एसआई नागेश सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम
4 राजेश जी चौबे रेणुकूट चौकी इंचार्ज
5 कमलनयन दुबे कस्बा चौकी इंचार्ज राबर्ट्सगंज मय टीम
6 एसआई चन्द्रशेखर यादव साइबर थाना
7 संतोष कुमार सिंह नई बाजार चौकी इंचार्ज
डीआईजी मिर्जापुर महोदय द्वारा घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।



