सोनभद्र

बांग्लादेश के हिंदूओ, अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार, लूट व हत्या के खिलाफ उर्जांचल जन कल्याण समिति ने दिया ज्ञापन

अनपरा/सोनभद्र बांग्लादेश के हिंदूओ, अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार, लूट व हत्या के खिलाफ उर्जांचल जन कल्याण समिति ने दिया ज्ञापन। उर्जांचल जन कल्याण समिति ने अनपरा एसएचओ पंकज पांडेय को प्रधानमंत्री महोदय के नाम दिया ज्ञापन। प्रभावी कारवाई किये जाने हेतु किया अनुरोध। उर्जांचल जन कल्याण समिति के के सी जैन ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश मे राजनीतिक उलटफेर के दौरान वहा रह रहे हिंदूओ व अल्पसंख्यकों पर बिना वजह अत्याचार किया जा रहा है। बांग्लादेश की बहुसंख्यक मुस्लिमो की भीड़ द्वारा हिंदूओ की हत्या की जा रही है उनके घरो को आग लगाकर उनके सम्पतियो को लूट लिया जा रहा हैं। महिलाओं व बच्चो को भी क्रुर अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है एवं हिंदूओ के धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया जा रहा है।

जिससे पूरा भारत देश मर्माहत है।आदरणीय प्रधानमंत्री जी आप विश्व के महानतम व मजबूत नेता है। इस समय अत्यन्त।आवश्यक है कि आप तत्काल प्रभावी पहल कर बांग्लादेश की सरकार को हिंदूओ की सुरक्षा करने व सम्मान सहित जीवन यापन करने के लिए बाध्य करे। पूरा देश बहुत आशाभरी निगाहो से आपकी तरफ देख रहा है। इस अवसर पर आर डी सिंह,खंडेलवाल,ओ पी मालवीय, प्रकाश यादव, श्याम किशोर, जगदीश बैसवार,अनिल सिंह गौतम,अभिषेक विश्वकर्मा,प्रमोद शुक्ला,कृष्णा सिंह,नितेश सिंह चौहान,पप्पू सिंह,पवन अग्रवाल,दसाराम यादव,गमगम सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App