सोनभद्र

आजम खान पर झूठे, मनगढ़ंत मुकदमा तथा फर्जी कानूनी कारवाई के सम्बन्ध मे सपा नेता हिदायत उल्ला खान ने राष्ट्रपति महोदया को लिखा पत्र

सोनभद्र आजम खान पर झूठे, मनगढ़ंत मुकदमा तथा फर्जी कानूनी कारवाई के सम्बन्ध मे सपा नेता हिदायत उल्ला खान ने राष्ट्रपति महोदया को लिखा पत्र। सपा नेता हिदायत उल्ला खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ माननीय आजम खान पर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश के प्रशासन द्वारा लगभग 180 फर्जी झूठे एवं निराधार मुकदमे लगाए गए हैं तथा द्वेष की भावना से प्रशासन एवं पुलिस की सांठ-गांठ व मिली भगत से सरासर फर्जी एवं मनगढ़ंत मुकदमा में सजा दिलाई जा रही है। खेद का विषय है कि शासन एवं प्रशासन की यह द्वेषपूर्ण एवं बदले की कार्यवाही माननीय आजम खान के पूरे परिवार के खिलाफ की गई है। माननीय मोहम्मद आजम खां की पत्नी सेवानिवृत प्रोफेसर श्रीमती तंजीम फातिमा के विरुद्ध भी इसी प्रकार के झूठे एवं फर्जी मुकदमे लगाये गये हैं। प्रोफेसर तंजीम फातिमा राज्य सभा एवं उ प्र विधान सभा की सदस्य भी रह चुकी हैं, इसी प्रकार माननीय मोहम्मद आजम खाँ के पुत्र श्री अब्दुल्ला आजम खाँ जो कि जनपद रामपुर के स्वार टाण्डा विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं, पर भी फर्जी एवं झूठे मुकदमे कायम किये गये हैं।

माननीय आजम खान एवं उनके परिवार के विरूद्ध फर्जी एवं झूठे मुकदमे कायम करके पूरे परिवार को प्रताड़ित करने एवं निराधार व मनमानी कार्यवाहियों के जरिये सजा दिलाने के षड्यन्त्र में मण्डल एवं जनपद के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का षडयंत्र है जो कि मोहम्मद आजम खाँ की छवि एवं राजनीति को धूमिल करके नुकसान पहुंचाने के इरादे रखते हैं। मण्डल एवं जनपद के कुछ अधिकारियों के इसी द्वेषपूर्ण रवइये एवं साजिशों के कारण माननीय मोहम्मद आजम खां दो साल से अधिक की जेल की यातना पूर्व में भुगत चुके हैं तथा अभी भी लगभग 11 महीने से जेल में हैं। ग्रोफेसर तंजीम फातिमा भी लगभग दो साल की जेल की यातना भुगत चुकी हैं एवं उनके पुत्र श्री अब्दुल्ला आजम खाँ दो साल की जेल की यातना पूर्व में भुगतने के बाद अभी भी लगभग 11 महीने से जेल में हैं।

माननीय आजम खान एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ है जो की रामपुर सदर विधान सभा क्षेत्र से 10 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 1996 से 2002 तक राज्यसभा सदस्य रहे तथा 2019 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। मोहम्मद आजम खान 1989, 1993, 2003 तथा 2012 में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।

माननीय आजम खान ने अपनी लंबी राजनीतिक सेवाओं के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुमूल्य योगदान दिया है। कई माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के साथ रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की है। लगभग 76 वर्षीय मोहम्मद आजम खान का संपूर्ण जीवन जन सेवा से जुड़ा रहा है तथा एक कर्मठ एवं ईमानदार राजनेता की हैसियत से उनकी पहचान रही है।

आप देश के सर्वोच्च पद पर आसीन है, आपसे हम निवेदन करते हैं कि देश के एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मोहम्मद आजम खान के साथ होने वाले इस घोर अन्याय एवं फर्जी, निराधार और झूठी कार्रवाइयों को संज्ञान में लेकर राजनीतिक एवं व्यक्तिगत द्वेष की भावना से मोहम्मद आजम खान पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने का कष्ट करें। भारत एक न्याय प्रिय देश है। आप भारत गणराज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, जो कि हर प्रकार की राजनीति से बहुत ऊपर है। हम आपसे न्याय की रक्षा एवं सुरक्षा की अपेक्षा करते हैं।
कार्यकम के नेतृत्वकर्ता हिदायत उल्लाह खान के साथ तनवीर खान हाजी आरिफ, फारुक अली, नज़मुद्दीन, सुरज़ मिश्रा,खुर्शीद आलम, मुस्तफा,विनीत सरोज़, पियूष यादव,गुलाम यासीन,हरिशंकर विश्कर्मा,राजा बीडीसी शीतल,नशरुद्दीन शाहिद,फैयास ,तब्जील जिलानी कादिर,हिफाजत अली,रमेश यादव अंशु मदेशिया इलियास,सरदार दिलकरन सिंह,भानुप्रताप बियार, सुशील राय,मुमताज़ शेख,रियासत अली,सुहैल कुरैशी कमरुद्दीन आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व मे प्राशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन सतबहनी गांव में चलाया गया टीवी पर जागरूकता कार्यक्रम नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश रामगढ़ में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता हत्याकांड कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ... पटवध बसुहारी मार्ग का जल्द हो निर्माण संदीप मिश्रा हाथीनाला मे वृक्षारोपण कर नागेश सिंह के बोल पौधों से संतुलित रहता है वातावरण चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Download App