सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक सहित दस जानवरों की मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा झीलों टोला परवतवा में मंगलवार को रामचंद्र गोंड के दस जानवरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने पर मौत दर्दनाक मौत हो गई आपदा की इस घटना से पशु पालक पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्राम प्रधान झीलों सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की रामचंद्र गोंड निवासी झीलों टोला परवतवा ने अपनी तीन बकरी तीन बकरा और दो गाय दो बैल को चरने के लिए जंगल मे छोड़ा था इसी बीच मंगलवार की शाम हुई तेज बारिश के बीच गरज चमक के आभास से सभी जानवर एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गए अचानक इसी बीच गिरी आकाशीय बिजली से दसों जानवरों की मौत हो गई।

पशु चिकित्सा अधिकारी बीजपुर हेमंत कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान झीलों द्वारा सूचना प्राप्त हुई है सभी जानवरों का बुधवार सुबह पोस्ट मार्टम किया जाएगा। वही पुनर्वास प्रथम के एक युवक रामकुमार उम्र 30वर्ष पुत्र समयलाल की मौत बरन नदी में मछली मारने के दौरान हो गयी बताया गया कि राजकुमार दोस्तो के साथ मछली मारने बरन नदी गया था कि अचानक गरज चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई साथियों ने इसकी जानकारी उसके पिता समयलाल ने दी तो मौके पर पहुँचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।एसएचओ बीजपुर अखिलेश मिश्रा से जानकारी ली गयी तो उन्हों ने कहा अभी सूचना नही आयी

है वहीं परिजनों ने बताया कि घटना बैढन थाना क्षेत्र में हुई थी इस लिए वहाँ की पुलिस ने रात को ही ट्रामा सेंटर बैढन के मोर्चरी में शव को रखवा दिया है बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्दगी में मिलेगी।उधर पशु पालक रामचन्द्र गोड़ ने फोन पर घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देकर तहसील प्रशासन से मौका जाँच करा कर आपदा राहत कोष से सहायता की माँग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App