सोनभद्र

सोनभद्र में आनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन जमकर किया नारेबाजी, 150 संकुल शिक्षकों ने दिया इस्तीफा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र में आनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन जमकर किया नारेबाजी, 150 संकुल शिक्षकों ने दिया इस्तीफा। जिले के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक आनलाइन हाजिरी का तीखा विरोध कर रहे हैं। सोमवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और अनलाइन हाजिरी के आदेश को अव्यवहारिक बताया। शिक्षकों ने कहा कि यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो वह और तेज आंदोलन करेंगे। शासन ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का आदेश दिया है। आदेश जारी होने के बाद से ही शिक्षक लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

संयुक्त शैक्षिक संगठन संघर्ष समिति के बैनर तले समस्त शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी, योगेश पाण्डेय, कौशर जहां सिद्द्की, ने कहा कि सरकार जिस तरह से सरकार हम लोगों को ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए बाध्य कर रही है निश्चित रूप से दुखद है। यही कारण है कि हम लोग अपनी बात को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।
जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, अशोक कुमार त्रिपाठी, रवि भूषण सिंह, वकील अहमद ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि हमें 30 EL दिया जाए और 15 हाफ CL दिया जाए। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए।

शिक्षक नेता रंजना सिंह, इंदु सिंह, बृजबाला सिंह ने कहा कि जिले में जितने भी स्कूल हैं सभी स्कूल सड़कों पर नहीं हैं। कभी जाम के कारण तो कभी किसी समस्या के कारण स्कूलों में पहुंचने में देरी हो जाती है। हम सभी शिक्षकों की संवेदनाओं को सरकार को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आनलाइन अटेंडेंस को लेकर ऐसा नियम बनाया गया है। उसमें पूरा वेतन काटा जाएगा जो निश्चित रूप से दुखद है। ऐसे में हमारी मांग है कि हमारी समस्याओं का समाधान किया जाए। हम लोग ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए तैयार हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर राजेश अग्रहरी, दिव्या राय, केके सिंह, अखिलेश सिंह गुजन, शिखा सिंह, कृष्णा शुक्ला, ममता जालान, जय श्री विश्वकर्मा, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App