सोनभद्र

सीआईएसएफ जवानों ने गांव में फलदार पौधों का किया वृक्षा रोपण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यूनिट एनटीपीसी रिहंद द्वारा सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ पास के गाँव सिरसोती टोला महुआबारी में सैकड़ों फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। पौधरोपड़ कार्यक्रम मे सीआईएसएफ कर्मियों एवं ग्रामीणो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ कर्मियों ने ग्रामीणों के घर जाकर लगभग 50 फलदार पौधे लगाए इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व और सामुदायिक सेवा के बारे में समझाते हुए सभी के साथ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।मौके पर उपस्थित अधिकारीयों ने कहा कि सीआईएसफ द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान स्थिरता और सामुदायिक जुड़ाव के प्रति बल के जवानों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बीच जिम्मेदारी और एकता की भावना को बढ़ावा दिया जिससे भावी पीढ़ियों के लिए हरित क्रांति और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App