सोनभद्र

संपत्ति बंटवारे को लेकर कलयुगी पुत्रों ने मां-बाप को पीटा, हाथ तोड़े

मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही आरोपितों की तलाश

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के मझौली गांव में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में कलयुगी औलादों ने अपने जन्मदाताओं की इस कदर पिटाई कर दिया, कि बुजुर्ग दंपति के हाथ फैक्चर हो गये। पांच दिन से घायल पड़े दंपति की आरोपित पुत्र एवं पुत्रवधुओं ने जब सुधि नही ली, तो पीड़ित दंपति अपने तीनों औलाद के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए उनके खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की।
मझौली गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद एवं उनकी पत्नी बिराजो देवी के तीन पुत्रों के बीच संपत्ति को लेकर बीते पांच जुलाई को विवाद हो गया। तीनों पुत्र संपत्ति बंटवारे के लिए बुजुर्ग दंपति पर दबाव बनाने लगे। इसको लेकर हुए विवाद के दौरान पुत्र एवं पुत्र वधुओं ने बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला कर दिए। इस घटना में मां-बाप दोनों चुटहिल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी मामले से इलाकाई दारोगा को अवगत कराया।
घटना के दुसरे दिन थाने पहुंचे बुजुर्ग दंपति एवं उसके पुत्रों की बात सुन दरोगा ने तीनों पुत्रों को मां-बाप का दवा इलाज देख रेख करने की हिदायत देकर घर भेज दिया। किन्तु आरोपित पुत्र बुजुर्ग मां-बाप के प्रति कोई सेवाभाव नही दिखाया, तो गुरूवार को बुजुर्ग दंपत्ति सीधे मामले की शिकायत कोतवाल मनोज सिंह से किया। इस पर संजीदा हुए कोतवाल मातहतों को तत्काल मामला दर्ज करने का निर्देश देते हुए बुजुर्ग दंपत्ति को मेडिकल कराने के साथ आरोपित पुत्रों के गिरफ्त में लेने के लिए टीम गठित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू
Download App