सोनभद्र

सुचारू रूप से न्यायिक कार्य करने के लिए अधिवक्ताओं को मिले आधारभूत सुविधा- डॉक्टर अतुल पटेल

-सदर तहसील भवन के समक्ष अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

-डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने पत्रक भेज उठाई मांग

सोनभद्र ₹राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठाई।
अधिवक्ता हितों के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र एवं अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से मांग किया है कि जनपद न्यायालय एवं तहसील कैम्पस के सभी सीनियर व जूनियर अधिवक्तागण जो इस उमस भरी गर्मी में बिना पंखा (बिजली) के बैठ रहे हैं और गर्मी से न्यायिक कार्यों को नहीं कर पा रहा है,प्रतिदिन कोट पर पसीने का धब्बा एवं बदबू हो रहा है सभी अधिवक्तागण के हितों को ध्यान में रखते हुए जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, जिलाधिकारी सोनभद्र, उपजिलाधिकारी सदर व अध्यक्ष बार कौसिंल आफ उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष बार कौंसिल आफ इंडिया को पत्रक भेजा गया है। सभी को पंखा चलाने के लिए नि:शुल्क बिजली मुहैया कराने की मांग उठाई है।
प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, शारदा प्रसाद मौर्य, बीपी सिंह, अशोक कनौजिया, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेश यादव, संदीप जायसवाल, राजकुमार सिंह पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, अशोक पांडेय,सुरेश कुमार सिंह आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी
Download App