सतेंद्र राय की बड़ी सफलता 4 जनपदीय लुटेरो को लूटी गयी सोने की चैन, मंगलसूत्र,मोबाईल तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सतेंद्र राय की बड़ी सफलता 4 जनपदीय लुटेरो को लूटी गयी सोने की चैन, मंगलसूत्र,मोबाईल तमंचा के साथ किया गिरफ्तार। महेश कुमार पुत्र अमृत लाल निवासी महोखर, राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक-08.07.2024 को मै और मेरी पत्नि अपनी मोटरसाइकिल से पुलिस लाइन से सर्किट हाउस के तरफ जा रहे थे कि बीच रास्ते में लघु शंका के लिए रुके तभी 4 से 5 अज्ञात लोगो द्वारा हम दोनो दम्पत्ति को घेर कर तमंचा मंगल दिखाते हुए जान से मारकर इसी जंगल में फेक देने की धमकी देते हुए मेरी पत्नी का सोने का चैन, सुत्र, कान का झाल, मोबाइल व 2000 रुपये छीन लिया गया । उक्त घटना की प्राप्त सूचना पर थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 500/2024 धारा 308 (5) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना की शीध्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश देते हुए पुलिस की टीम गठित की गयी। उक्त प्राप्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना राबर्ट्सगंज पर गठित पुलिस टीम ने घरातलीय सूचना तैयार कर कारवाई करते हुये मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सोन कैनाल पम्प के पास बने वर्कशाप, चुर्क से लूट की घटना कारित करने वाले 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनेक कब्जे से एक सोने की चैन, एक मंगल सुत्र, एक सोने की लाकेट, दो अदद मोबाइल, एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद कारतूस व 830 रुपये नगद बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग की धारा 317(2), 317 (4) संहिता व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग एक साथ संगठित होकर पैसा कमाने के उद्देश्य से आस पास के क्षेत्रों में सन्नटा जगहों पर तमंचा दिखाकर व डरा धमकाकर दम्पत्ति, आने वाले परिवार वालों को तथा इधर उधर धूमने वाले लडके लड़कियो के सामानों व पैसों को लूट लेते है तथा आपस मे पैसो व सामानो का बटवारा कर लेते है जिससे हम लोगों अपने खर्च व शौक को पूरा करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.ओमप्रकाश पुत्र स्व0 चरकू उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी घसिया बस्ती रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
2.लाल पुत्र नरेश उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी घसिया बस्ती रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
3. मदन पुत्र सोमारु उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी घसिया बस्ती रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
4.श्रीराम पुत्र नरायन उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी घसिया बस्ती रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
बरामदगी का विवरण
1.एक सोने की चैन, एक मंगल सुत्र, एक सोने की लाकेट ।
2.एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद कारतूस ।
3. दो अदद मोबाइल व 830 रुपये नगद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्रं ।
2.उ0नि0 कमलनयन दूबे, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 संजय कुमार, का0 अमन यादव, का0 अरुण कुमार यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र



