सोनभद्र

ओवरलोड वाहनों के चलने से लोगो को हो रही परेशानी

जगह जगह राखड सड़को पर गिर कर फैला रहे प्रदूषण।।

सड़के हो रही क्षतिग्रस्त

दुद्धी, सोनभद्र। इन दिनों दुद्धी की सड़को पर राखड़ लदी ओवरलोड वाहनों के चलने से जगह जगह जाम लग जा रहा है,साथ ही उक्त वाहनों से जगह जगह राखड़ गिर भी जा रहा है जो प्रदूषण भी फैला रहे हैं। साथ ही उक्त ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़के भी क्षतिग्रस्त हो रही है । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री व अनपरा मंडल के प्रभारी सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि बीजपुर, शक्तिनगर से चलने वाली बड़े वाहनों में राखड़ लाद कर वाहन चल रहे हैं जो ओवर लोड होते हैं ,इनके चलने से जगह जगह जाम लग जा रहा है और उक्त वाहनों से राखड़ गिर भी जाता है जो प्रदूषण का कारण बन रहा है साथ ही सड़के कई जगह क्षतिग्रस्त हो जा रही है। ओवरलोड वाहनों के चलने पर सरकार रोक लगा रही है लेकिन इस पर लगाम लगाने वाला विभाग मौन और मूकदर्शक बना हुआ है। जनपद के आर टी ओ आखों पर पट्टी बांधे हुए है जिससे यह सब खेल चल रहा है। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने चेताया कि यदि यही स्थिति रही तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसका जिम्मेदार उक्त विभाग होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App