सोनभद्र

मौत को दावत दे रहे जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदारों को नहीं है सरोकार

सड़क के गहरे गड्ढे दे रहे हादसे को दावत

चोपन, सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)। बरसात ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संपर्क मार्गों के जख्मों को हरा कर दिया है। कुछ ऐसा ही हाल है ग्राम पंचायत सिंदुरिया के मुख्य सड़क का जहा सड़कों में बने गहरे-गहरे गड्ढे वाहन चालकों का सिरदर्द तो बने ही हैं, साथ ही वाहनों को भी क्षति पहुंचा रहे हैं।वाहनों के चलने से बने गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इन गड्ढों की वजह से कई बार लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद आज तक गड्ढों को पाटने के लिए सुध नहीं ली जा रही है। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत सिंदुरिया के मुख्य मार्ग में बालू के गाड़ियों के आवागमन से हुए बड़े बड़े गढ्ढे हादसे को दावत दे रहा है। सिंदुरिया का हृदय स्थल कहे जाने वाले इस व्यस्ततम मार्ग में दिनभर आवागमन का दबाव रहता है। गाड़ियां चलने की वजह से धीरे-धीरे यह गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। इसके अलाव इसी मार्ग में कई जगहों पर सड़क के बीचो बीच खतरनाक गड्ढे बने हुए है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी कार चालको को होती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए खराब सड़को को बनवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App