सोनभद्र

राम नाम के जप से ही मानव जीवन होगा सफल: सत्यनारायण महाराज

– मारुति नंदन महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

– विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
– शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया है आयोजन
– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास सत्यनारायण महाराज ने कहा कि राम नाम के जप से ही मानव जीवन सफल होगा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक सुशीला पाठक समेत समाज सेवा कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
चौथे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रेवती रमण तिवारी के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।
कथा व्यास सत्यनारायण महाराज ने राम नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि चलते फिरते सोते जागते हुए सिर्फ राम नाम का जाप करते रहें तभी मानव जीवन सफल हो जाएगा। विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, शारदा देवी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, परमानंद मौर्य, चिंता मौर्या, रिशिता केसरी, विमला देवी, रजवंती मौर्या, कालो देवी, शांति, संत सूरज महाराज, राजेंदर, मुन्ना बाबा, सुभराम महाराज, राजकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App