सोनभद्र

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट ने नाबालिक की हो रही शादी रोकी

लड़की को रेस्क्यू कर पुलिस टीम ले गई जिला मुख्यालय

दुद्धी, सोनभद्र।थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरडीहा में आज एक नाबालिक लड़की के शादी को चाइल्ड हेल्पलाइन लखनऊ के निर्देशन पर चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिक सोनभद्र के द्वारा रोका गया,मिली जानकारी के अनुसार दुद्धी विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरडीहा में कैलास पनिका ने अपनी पुत्री 16 वर्ष की शादी बीजपुर मे तय की थी। तारीख के मुताबिक आज दिनांक 8 जुलाई को बीजपुर से डुमरडीहा गांव मे लड़की के घर विवाह करने हेतु बारात लेकर आने वाले थे, जहां खुशियों का माहौल व घर की महिलाए विवाह की रस्में अदा करने में लगे थे तथा बारातियों के स्वागत के लिए भोजन इत्यादि की व्यवस्था लड़की पक्ष के द्वारा की जा रही थी। किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट को सूचना देने उपरांत बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नीलू यादव, सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया, धर्मवीर सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई तथा दुद्धि थाने से समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सुनिश्चित किया गया,इसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा तत्काल थाना दुद्धी पुलिस के साथ नाबालिक बालिका के घर जा धमके,तो देखा गया की विवाह हेतु नाबालिक लड़की की तैयारी चल रही है।चाइल्ड यूनिट के लोगो के द्वारा बालिका की उम्र हेतु साक्ष्य मांगा गया तो घर वालो ने साथ चला कर दिया तो उसमें विवाह हो रही वधू 16 वर्ष पाई गई । जिसके कारण विवाह को रोक दिया गया।

लड़की पक्ष से हुई तू तू मैं मैं

इस दौरान चाइल्ड हेल्प यूनिट व लड़की पक्ष के लोगों से थोड़ी तू तू मै मै भी हुई परंतु स्थानीय पुलिस के शख्ती के कारण लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट रेस्क्यू करके अपने साथ ले गई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभास सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू
Download App