सोनभद्र

इंडिया गठबंधन द्वारा नवनिर्वाचित सांसद व विधायक का किया गया अभिनंदन

दुद्धी, सोनभद्र। इंडिया गठबंधन के बैनर तले राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद व दुद्धी विधानसभा विधायक के सम्मान में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा, कांग्रेस, आम आदमी, भाकपा सहित इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सांसद छोटे लाल खरवार व विधायक विजय सिंह गोंड को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधिद्वय ने उपस्थिजनों का आभार प्रकट करते हुए इंडिया गठबंधन के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अवध नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सपा के दुद्धी विधानसभा प्रभारी अनवर अली, नीरेंद्र गोंड, गौस मुहम्मद खान, जगदीश यादव, प्रभु सिंह, वेद प्रकाश अग्रहरि, कल्लन खान, रामशंकर यादव, अवधेश मिश्रा, प्रेम शंकर पांडेय, आशा रावत, सरोजा देवी, परमजीत सिंह, गंभीरा प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी
Download App