सोनभद्र

डीएफओ ने म्योरपुर रेंज परिसर में किया फलदार पौधे का रोपण

खनिज लवण की कमियो को पूरा करने ने अहम भूमिका निभा सकते है फल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर वन रेंज परिसर के अतिथि गृह के चारो तरह अब इमारती के साथ फल दार पौधे भी खूबसूरती बढ़ाएंगे।रविवार को प्रभागीय वनाधिकारी डा भानेंद्र कुमार सिंह एसडीओ उषा देवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाधक्ष सोना बच्चा अग्रहरी , ने गेस्ट हाउस के सामने छायादार,फल दार और इमारती पौधे का रोपण करते हुए कहा कि क्षेत्र में जिस तरह की परिस्थितियां है,लोग पोषण की कमी से जूझ रहे है।पानी में फ्लोराइड है।उस कमी को फल के सेवन से काफी हद तक पूरा किया जा सकता है

आम ,अमरूद,सीता फल, आंवला के फल शरीर के अनेक बिटामिंस के कमी को पूरा कर हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते है।और ये चीजे खरीद के खाने से संभव नही है इसके लिए खुद फलदार पौधे लगाए उसका सेवा करे और अपने खेत बागवानी का फल खाए और आने वाली पीढ़ी के लिए भी नेक काम करे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त खेत है बागवानी की जगह है जरूरत है मन से ठान लेने की। भाजपा नेता श्री अग्रहरी ने कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरत पौध रोपण और सरंक्षण की है जिस तरह से पर्यावरण में बिगाड़ आ रहा है उसे संतुलित करने में पेड़ पौधे ही सहायक है। उन्होंने ने आह्वान किया कि जंगल सरंक्षण के लिए हर गांव में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्लान वन विभाग बनाए। मौके पर सतीश श्रीवास्ताव,राम तिवारी,रेंजर जबर सिंह, विजेंद्र सिंह,अनिल कुमार, सर्वेश सिंह यादव,विशाल पाठक,ओम प्रकाश जायसवाल, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App