सोनभद्र

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने चार अभियुक्त व लूटी गयी कार किया बरामद

दुद्धी, सोनभद्र। थाना दुद्धी पर पंजीकृत लूट के अभियोग से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त व लूटी गयी स्वीफ्ट डिजायर कार तथा 3500 रुपये 24 घण्टे के अन्दर किये गये बरामद-

थाना दुद्धी पर दिनांक 06.07.2024 को वादी श्री जयशंकर चौधरी पुत्र रामसागर चौधरी निवासी वार्ड नं0.9 आदर्श गंगा स्कूल के पास तेजबली कालोनी थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म0प्र0) द्वारा मु0अ0स0-115/2024 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता,2023 बनाम 04 नफऱ अभियुक्त अज्ञात पंजीकृत कराया गया था तथा आरोप लगाया गया था कि दिनांक 06.07.2024 को रेनूकुट रेलवे स्टेशन से 04 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार को किराये पर बुक कराकर दुद्धी के लिए ले जाया जा रहा था थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझौली क्षेत्र मे रात्रि 12.45 बजे पेशाब करने के बहाने वाहन को तथा उसकी जेब मे रखे 3500 रुपये को उसे मारपीट कर लूट लिया गया था उक्त अभियोग के पंजीकरण के पश्चात श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डा0 यशवीर सिंह द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं निर्देश व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक(आपरेशन) के नेतृत्व मे थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए 24 घण्टे के अन्दर लूटी गयी कार व 3500 रुपये के साथ 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह चारो अभियुक्त जनपद बिहार व झारखण्ड राज्य के अपराधी हैं। गिरफ्तारी की विवरण निम्नवत् है-

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
दिनांक 07.07.2024 समय 12.30 बजे दिन स्थान रेनुकूट रेलवे स्टेशन पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. अमरजीत कुमार चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी मटियांव थाना यदुनाथपुर जिला रोहतास (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष
2. विक्की चौधरी पुत्र अजय चौधरी निवासी मटियांव थाना यदुनाथपुर जिला रोहतास (बिहार) उम्र करीब 23 वर्ष
3. मुन्ना गुप्ता पुत्र सुनेश्वर गुप्ता निवासी रमना चुन्दी थाना रमना जिला गढ़वा (झारखण्ड) उम्र करीब 21 वर्ष,
4. चन्दन कुमार चन्द्रवंशी पुत्र मृत्युंजय चन्द्रवंशी निवासी पिपरीकला थाना विशुनपुरा जिला गढ़वा (झारखण्ड) उम्र करीब 21 वर्ष,

आपराधिक इतिहास मुन्ना गुप्ता का विवरणः-
1. काण्ड संख्या-33/2021 धारा 25(1-6)A,26/27 Arms Act थाना रमना जिला गढ़वा (झारखण्ड),
2. काण्ड संख्या -60/2024 धारा 366 IPC थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड),
3. काण्ड संख्या 62/2024 धारा 222,353 IPC थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड)

आपराधिक इतिहास चन्दन कुमार चन्द्रवंशी का विवरणः
1. काण्ड संख्या-30/2021 धारा 341,323,354,307 भादवि व 8 पॉक्सो एक्ट थाना विशुनपुरा जिला गढ़वा (झारखण्ड),

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र
2. व0उ0नि0 काशी सिंह कुशवाहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 आशीष कुमार सिंह,हे0का0 उमेश सिंह यादव,हे0का0 शिवकुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी
Download App