सोनभद्र

जंगल की जमीन पर जोतकोड करते ट्रैक्टर पकड़ाया तीन लोगों पर केश दर्ज

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत नेमना गाँव के झुरहा टोला में कम्पार्ट मेन्ट नम्बर पाँच में शनिवार की रात जंगल की जमीन पर अबैध तरीके से जोतकोड करने की सूचना पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर सहित चालक और जोतकोड कराने वाले को मौके से पकड़ लिया ट्रैक्टर को वन विभाग के जायका कालोनी में लाकर सीज कर वन अधिनियम की धारा में तीनो पर केश दर्ज किया गया।रेंजर जरहा राजेश सिंह ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर मालिक कलवन्त राम पुत्र इंदल प्रसाद जोतकोड कराने वाले विजय कुमार पुत्र अन्नेलाल ट्रैक्टर चालक सत्यकुमार पुत्र रामदेव बियार के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 5/26 के अंतर्गत केश दर्ज कर सम्बन्धित न्यायालय के लिए भेज दिया गया। रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि अबैध तरीके से जंगल की जमीन पर लगभग एक बीघा में ट्रैक्टर से जुताई किया जा चुका था और लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर खड़े पेड़ पौधे काटा गया है केवल जुताई करना बाकी था कुल ढाई बीघा जंगल के जमीन पर कब्जा करने की योजना थी इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से वन रेंज की टीम ने तत्काल मौके पर पहुँच कर ट्रैक्टर सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाकर विधिक कार्रवाई कर केश दर्ज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन
Download App