सोनभद्र

निर्माणाधीन कुएं में एक बूंद पानी नहीं, काम अंतिम चरण में

पीड़ित किसान ने डीएम सहित मुख्यमंत्री को भेजी पाती

मामला दुद्धी ब्लाक के दीघुल गांव का

दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम दीघुल में एक किसान ने अपने खेत में सरकारी कुआं खोदने की जमीन निःशुल्क यह सोच कर दिया कि सिंचाई कर उसका खेत हरा भरा रहेगा। लेकिन कार्यदाई संस्था ऐसा कुआं खोद डाला जिसमें एक बूंद पानी नहीं है और कुएं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में दिखाते हुए कुआं बांधने का काम शुरू कर दिया। पीड़ित किसान द्वारा पूछने पर ठेकेदार ने कुआं बनाने की जिम्मेदारी उसकी बताई, पानी निकालने की नहीं। न घर का न घाट का रहा किसान जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। दीघुल गांव निवासी योगेश कुमार पुत्र स्वर्गीय तुलसी राम ने बताया कि ब्लॉक द्वारा लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत 8 लाख 32 हजार की लागत से उसके खेत में कुआं बनाया जा रहा है। कुआं में पानी निकलने के पूर्व ही जब ऊपरी सतह पर मिट्टी भराई का काम शुरू किया गया तो किसान आश्चर्यचकित हो गया। मौके पर काम कर रहे ठेकेदार से पूछा तो उसने कहा कि कुआं खोदने की मेरी जिम्मेदारी है, पानी निकालने की नहीं। बहरहाल परेशान हाल किसान मुख्यमंत्री सहित डीएम को पत्र भेज कर मामले की जांच करने की मांग की है।

इस संदर्भ में एडीओ (एमआई) संजय कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोमवार को मैं स्वयं दीघुल गांव जाकर मौके का स्थलीय निरीक्षण करूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App