सोनभद्र

पुलिस ने नए कानून व सजा के प्राविधानों की दी जानकारी

दुद्धी कोतवाली में पुलिस ने प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को महिला थाना परिसर में कोतवाली पुलिस ने प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर भारतीय न्याय संहिता की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भारतीय न्याय संहिता को लागू करने के लिए नगर व ग्रामीणों को जानकारी दे जागरूक किया। भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक मामलों में धाराएं लगाए जाने के लिए पुलिस विभाग आगामी एक जुलाई से प्रक्रिया शुरू करेगी। पुलिस विभाग की तरफ से नगरवासियों को जागरूक कर अपने टोले-मुहल्ले व गांवों में प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। इस बैठक में चैयरमैन कमलेश मोहन, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, जगत नारायण, संजय कुमार, अरविंद तिवारी, अब्दुल्ला प्रधान, सुरेश चंद्र प्रधान, आनंद अग्रहरि, शहनवाज खां, अभिनय जायसवाल बिट्टू एड, अजय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App