सोनभद्र

पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने अनपरा मे मीटिंग कर नये कानून मे सजा के प्रावधानो की दिया जानकारी

अनपरा/सोनभद्र पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने अनपरा मे मीटिंग कर नये कानून मे सजा के प्रावधानो की दिया जानकारी। अनपरा थाना परिसर मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता मे अनपरा एसएचओ पंकज सिंह के द्वारा नये कानून बनने के परिपेक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अमित कुमार ने कहा कि नये कानून
मे गैंगरेप के मामले में दोषियों को 20 साल की सजा अथवा आजीवन कारावास का प्रावधान है। झूठे वादे पहचान छिपाकर यौन संबंध बनाना अब अपराध की श्रेणी मे शामिल हो गया है। उन्होने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के मामले में दोषियो के खिलाफ आजीवन कारावास या मृत्युदण्ड का प्रावधान है।

पंकज पांडेय ने बताया कि अपराध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचकर विचार किये एफआईआर दर्ज कर सकेगी। उन्होने कहा कि पहली बार भारतीय न्याय संहिता में आतंकवाद की व्याख्या दिया गया है। आतंकवाद को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Download App