सोनभद्र

वकीलों का हो 10 लाख का चिकित्सकीय बीमा, हो कैशलेश इलाज: जय नारायण पांडेय

– यूपी बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष ने पीएम, सीएम और डिप्टी सीएम को पत्रक भेज उठाई मांग
– समूचे देश भर के अधिवक्ताओ को चिकित्सकीय लाभ दिलाने की पहल का किया स्वागत

फोटो: जय नारायण पांडेय एडवोकेट/ सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष यूपी बार काउंसिल ।
सोनभद्र। यूपी बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय एडवोकेट ने वकीलों का 10 लाख रुपये चिकित्सकीय बीमा एवं कैशलेश इलाज की मांग उठाई है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को शुक्रवार को पत्रक भेजकर यह मांग उठाई है। समूचे देश भर के वकीलों को चिकित्सकीय लाभ दिलाने की पहल का कई अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है।
पूर्व उपाध्यक्ष श्री पांडेय ने 28 जून 2024 को पीएम, सीएम और डिप्टी सीएम को भेजे पत्रक में अवगत कराया है कि समूचे देश भर में विभिन्न प्रान्तों और जिलों में लाखों की संख्या में वकील प्रैक्टिस करते हैं। केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के चिकित्सकीय इलाज के लिए कोई पहल नहीं की गई है। जिसकी वजह से गंभीर बीमारी की दशा में अधिवक्ताओं की परेशानी बढ़ जाती है और वे अपना दवा इलाज नहीं करा पाते हैं।
श्री पांडेय ने देश भर के अधिवक्ताओं के चिकित्सा समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक राज्य बार काउंसिल में पंजीकृत प्रत्येक अधिवक्ता का 10 लाख रुपये का चिकित्सकीय बीमा कराए जाने के साथ ही समूचे देश भर में कैशलेस इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है। इस पहल का अधिवक्ताओं राकेश शरण मिश्र, उमापति पाण्डेय, परवेज अख्तर खां,राजेश कुमार पाठक, राम प्रसाद यादव, जितेंद्र देव पांडेय, संतोष कुमार, प्रदुम्न त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App