सोनभद्र

स्कूल खुलते ही शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने देखा प्राकृतिक स्थल

दुद्धी, सोनभद्र। ग्रीष्मकालीन शिविर में प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम के विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर बच्चों का अभिनंदन करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए निकटस्थ प्राकृतिक स्थल का भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल द्वारा फीता काटकर शैक्षिक शिविर का शुभारंभ किया गया। बहुत आनंद और उत्साह से भरे सभी बच्चों ने कनहर की सहायक बरसाती ‘लौआ नदी’ के किनारे प्राकृतिक परिदृश्यों व नदी के प्रवाहतंत्र, वनस्पति जगत में विविध पेड़ पौधों को देखा। तत्पश्चात सभी सुरम्य तथा प्राकृतिक सौंदर्य से हरे भरे “श्री हिरेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर” में पहुंचे, जहां बच्चों ने विभिन्न पेड़-पौधों व नदी,झरनों के बारे में जानकारी दी गई। परिसर के पार्क में बच्चों ने मिलजुल कर खूब खेल खेलें व नृत्य कर झूम उठे। मंदिर के पुरोहित जी द्वारा बच्चों का चंदन टीका करते हुए स्वागत किया गया। यहां जलपान ग्रहण कर बच्चों ने पीपल, बेल, अमरुद, नीम, कदम्ब, बेर, अशोक समेत कई वृक्षों को देखा जिनके महत्व के बारे में बताया गया। मंदिर प्रबंधक बालकृष्ण जायसवाल ने सभी बच्चों को इस वर्ष अपने घर और घर के आस-पास वृक्षारोपण करने के लिए अभिप्रेरित किया।
विद्यालय प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें वर्षा के जल को अधिक से अधिक संचयन करना है जिससे पृथ्वी अंदर से रिचार्ज हो सके। साथ ही हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी के तापमान को कम करना है जिससे प्रकृति को संतुलित बना रहे। अध्यापक अविनाश कुमार गुप्ता ने यातायात के नियमों पर प्रकाश डाला तो अध्यापिका सरिता ने बच्चों को संचारी रोगों से सुरक्षा ल बचाव के बारे में अवगत कराया।
शैक्षिक भ्रमण में प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल, सहायक अध्यापक अविनाश कुमार गुप्ता, अध्यापिका सरिता, लक्ष्मीपुरी सिंह, अनारो देवी, जगती देवी, शुभम् जायसवाल, ग्रामीण राजपाल जी समेत आसपास के कई लोगों ने उपस्थित रहकर शैक्षिक भ्रमण को सीखपूर्ण बनाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App