सोनभद्र

सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जपला गांव में सर्पदंश से अचेत महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका का बेटा देवकुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे खाना बनाने के लिए घर के सामने से लकड़ी लेने गई थी। उसी दौरान जहरीले सांप ने बाएं पैर के एड़ी के समीप डस लिया। जिसके बाद घर के परिजनों को जानकारी मिलते ही सीएचसी दुद्धी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शनिवार की तड़के सुबह इलाज के दौरान 75 वर्षीय लालमणि देवी पत्नी स्व0 विश्वनाथ निवासी कोंगा की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना चिकित्सकों ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इकलौता बेटा देवकुमार ने बताया कि लालमणी देवी अपनी बेटी के घर पिछले तीन वर्षो से धनौरा के जपला गांव में ही रह रही थी। सांप काटने का मामला पिछले दस साल पहले भी हुआ था। घरेलू काम करते समय एक सांप से पैर में ही काट लिया था। लेकिन उस समय उपचार कर लालमणी देवी की जान बचाई गई थी। लेकिन दुबारा सांप काटने के बाद नहीं बच पाई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App