सोनभद्र

दुद्धी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, आधे दर्जन अस्पताल सीज

डीएम का निर्देश पर हुई कार्रवाई
दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने नगर में संचालित नर्सिंग होम व अवैध संचालित प्राइवेट अस्पतालों की औचक जांच की। इस दौरान लगभग आधे दर्जन प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मची रही। एडिशनल सीएमओ व झोलाछाप धर पकड़ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ जी एस यादव के नेतृत्व में शनिवार को दुद्धी पहुंची टीम ने नगर के जी सिंह हॉस्पिटल व हर्षित हॉस्पिटल को पूरी तरीके से सील कर दिया। प्रेरणा, हर्षित व केयर हॉस्पिटल की ओटी सीज की गई। शकुंतला अस्पताल में कोई डॉक्टर उपस्थित न होने के बावजूद ओपीडी संचालित की जा रही थी जिससे उसकी ओपीडी सीज की गई। नोडल अधिकारी डॉ गुलाब शंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिले पर आयोजित जिलाधिकारी की बैठक में दुद्धी में अवैध संचालित नर्सिंग होम की शिकायत संबंधी निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुपालन के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, बीपीएम संदीप सिंह, चंचल यादव, रोहित आदि की टीम ने नगर के विभिन्न नर्सिंग होम एवं अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की जांच की। अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाई की गई। सीजिंग कि कार्यवाई के साथ संबधित अस्पताल को नोटिस जारी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App