सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक बिजली खम्भे से टकराई, बेटे की मौत-पिता गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रेणुकूट-मझौली दुद्धी मार्ग पर बुधवार की रात्रि में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी, जिसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि रेणुकूट में एक निजी कंपनी से ड्यूटी कर पिता-पुत्र जयप्रकाश 42 वर्ष पुत्र गिरवर प्रसाद व विपिन 24 वर्ष पुत्र जयप्रकाश निवासी धनौरा,दुद्धी रोजाना की तरह घर लौट रहे थे।ओवर टाइम डियुटी करने के बाद देर रात करीब 11 बजे हिंडाल्को से निकलने के बाद एक ही बाइक से दोनों लोग घर लौट रहे थे। रेनुकूट-दुद्धी के बीच मझौली गांव में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे में जा टकराई। जिससे युवक बिपिन के सिर व शरीर के अन्य जगहों पर चोट आने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक हेलमेट लगाया हुआ था। घटना के दौरान हेलमेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे जयप्रकाश व विपिन को सीएचसी दुद्धी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही युवक विपिन को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी के लिए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App