सोनभद्र

टेंपो ट्रक में भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौत छ घायल

विंढमगंज / सोनभद्र (सुमन गुप्ता)थाना क्षेत्र से लगे 14 किलोमीटर दूर झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में आज भोर में सवारी टेंपो व ट्रक में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई ।एनएच 75 गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के आशुतोष महादेव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।
घटना गुरुवार देर रात की है। मृतकों में थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र बिमलेश कुमार कनौजिया 42 वर्ष,झारखण्ड के रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण भुइयां 30 वर्ष, रमाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश भुइयां 20 वर्ष, विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार 21 वर्ष एवं रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार भुइयां 53 वर्ष शामिल हैं। जबकि घायलों में रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश भुइयां,विढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के

रामचन्द्र भुइयां के पुत्र छोटूलाल भुइयां, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के महावीर भुइयां के पुत्र उमेश भुइयां, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश भुइयां, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज अंसारी एवं रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय भुइयां शामिल हैं।
सभी घायलों का सदर अस्पताल गढवा झारखंड में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग एक ही आटो में सवार होकर सिलियाटोंगर गांव से गुजरात के जामनगर जाने के लिए आटो में सवार होकर निकले थे उन सभी को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ना था। इस दौरान जतपुरा गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने आटो में टक्कर मार दिया। इससे आटो पलट कर पुल के नीचे चला गया। इस घटना के बाद घटना स्थल के आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App