सोनभद्र

हीट वेव से बचने के लिए मतदाता निकले सुबह, बूथों पर लगी लंबी लाइन

लोकतंत्र का महापर्व

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी व आसपास के ग्रामीण अंचलों में शनिवार को लोकसभा व विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में मतदाताओं की खासी उत्साह देखने को मिली। अलसुबह 6:30 बजे से ही अधिकांश बूथों पर लाइन लग गई। 9:00 बजे तक कुल 10.6 प्रतिशत तथा 11 बजे तक 28 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। अधिकांश बूथों पर लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली। अत्यधिक गर्मी के कारण मतदाता और मतदानकर्मी दोनों परीशान दिखे। दुद्धी में बूथ संख्या 257 की ईवीएम में खराबी होने की वजह से निर्वाचन थोड़ी देर बाधित था।

सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा तुरन्त संज्ञान में लेते हुए ईवीएम ठीक कराकर वोट डालने की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरु करा दिया गया था। दुद्धी के पड़ोसी गांव धनौरा के बूथ पर मथुरा से ड्यूटी करने आया एक पुलिस का जवान राजेश यादव पुत्र बंशी लाल बेहोश हो गया। वोट डालने आए मतदाता भी पसीने से तरबतर दिखे। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को विशेष प्राथमिकता देकर उन्हें पहले वोट डलवाए जाने का क्रम जारी था।

पहली बार वोट करने आई अक्सा तबस्सुम पुत्री डॉ अज्जु

(पहली बार इच्क्षिता जायसवाल ने दबाया ईवीएम का बटन)

लोक सभा में 01.00 बजे का मतदान प्रतिशत …..

383- चकिया -45.85

400- घोरावल -35.00

401- राबर्ट्सगंज -41.95

402- ओबरा -32.23

403- दुद्धी -37.08

जनपद सोनभद्र में 01.00 बजे तक 38.53 प्रतिशत मतदान।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत
Download App