सोनभद्र

भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड के चाचा के घर में लगी आग, बहन व भांजा दुद्धी अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार की दोपहर घटी आगजनी की घटना

गृहस्थी का सभी सामान जलकर हुआ खाक
दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा दुद्धी प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड के चाचा के घर में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। श्रवण की चचेरी बहन मुन्नी देवी पुत्री सोनसाय ने बताया कि श्रवण और उसका घर धूमा गाँव में एक ही जगह थोड़ी दूर पर है। श्रवण भइय्या के चुनाव के कारण हम अपने ससुराल डाला व हमारी छोटी बहन सुविन्दा कटौली से अपने मायके धूमा आये थे। शुक्रवार की दोपहर खाना-पीना खाकर छोटी बहन सुविन्दा अपने डेढ़ साल के बच्चे अन्नू व 3 साल के अंकुश राज को लेकर कमरे में सुलाने चली गई। इस बीच घर में अचानक अबूझ हालत में आग लग गई। आग की लपटों के बीच घिरे माँ-बेटे की शोर-गुल सुन किसी तरीके से लोग बड़े बेटे अंकुश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन 25 वर्षीय सुविंदा देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी कटौली और उसका लड़का डेढ़ वर्ष से पुत्र अन्नू जल गए। तत्काल परिजनों द्वारा जले माँ-बेटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है। घर में गृहस्थी सहित पूरा घर का समान जलकर खाक हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग
Download App