सोनभद्र

गठबंधन की सरकार बनी तो कनहर बांध और दुद्धी जिला, दोनों बनेगा

दुद्धी में गरजे अखिलेश यादव

दुद्धी, सोनभद्र। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को दुद्धी के जीआईसी खेल मैदान पर कहा कि दुध्दी को जिला बनाने और कनहर परियोजना को पूरा करने का वादा किया। जैसे ही दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया तो उपस्थित जनसमूह अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। कहा परियोजना बनाकर हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा। भाजपा के लिए सातवाँ चरण नकारात्मक साबित होते हुए समापन समारोह के रूप में सम्पन्न होगा। दुद्धी में राजकीय इंटर कालेज खेल मैदान में भीड़ देख कहा कि ये उमड़ा जनसमर्थन गवाही दे रहा है कि बीजेपी के विरुद्ध उठा ये जन सैलाब भाजपा के कागजी कामों और झूठे वादों की कश्ती डुबो देगा। उन्होने कहा कि जनता इंडिया गठबंधन से जिस उम्मीद और भरोसे से जुड़ रही है, हम उसका मान रखेंगे। केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा सरकार ने आम जनता को धोखा ही दिया है। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान है उन्होंने कहा कि बिजली का बिल आता है तो बताओ करंट लगता है कि नहीं लगता है। जहां जहां चुनाव खत्म हो चुका है बिजली कटौती चालू हो गई है ये है बीजेपी की गारंटी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात हमारे लखनऊ वाले बाबा करते हैं लेकिन आप लोगों ने देखा होगा कि 2 दिन पूर्व मिर्ज़ापुर, चंदौली और बनारस वाले जितने माफिया थे, सब के सब दुध्दी में उनके सभा के मच पर ही थे। भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में महंगाई बढ़ाई है। आपको इन दस सालों का हिसाब भाजपा से लेना है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही है। गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को 1 लाख रुपया सालाना मिलेगा। इस भाजपा सरकार बनी तो अग्निवीर 4 साल है तो खाकी वर्दी वालों को 3 साल की नौकरी मिलेगी। भाजपा बड़े बकायेदारों के कर्जे माफ की है, गठबंधन सरकार छोटे कर्जदारों का कर्जा माफ करेगी। भाजपा सरकार पैकेट वाला आटा दे रही है। हम पौष्टिक आहार के साथ आटा और डाटा दोनों देंगे।अंतिम चरण के मतदान को लेकर सपा प्रत्याशियों में दुद्धी विधानसभा से विजय सिंह गोंड व राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से छोटे लाल खरवार को जिताने की अपील की। सभा में भीषण गर्मी में भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी छोटे लाल खरवार, विधानसभा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव, अवधनारायण यादव, जगदीश यादव, गौस मुहम्मद खान, अनवर अली, नकछेदी यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन प्रभु सिंह एड ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम
Download App