सोनभद्र

पूर्वांचल में गरजे अमित शाह उन्होंने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

चोपन, सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)। गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को सोनभद्र के चोपन रेलवे फुटबॉल मैदान में थे। रावटसगंज से अपना दल की सांसद प्रत्याशी रिंकी कोल और दुद्धी उप चुनाव में विधायक प्रत्याशी श्रवण गौड़ के पक्ष में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को अपने निशाने पर रखा. अमित शाह ने कहा कि सपा कांग्रेस का ये गठबंधन परिवारवादियों का जमावड़ा है. गठबंधन के सभी नेता अपने बेटे-भतीजों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आपका भला वो ही कर सकता है जिसका परिवार 130 करोड़ का भारत है. मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन दिया. देश से आतंकवाद को समाप्त किया. 4 जून को परिणाम सुनिश्चित हैं. बीजेपी जीतने वाली है. 400 सीटें आने वाली हैं. 4 जून की दोपहर को रिजल्ट आने के बाद राहुल के लोग प्रेस कांफेंस करेंगे और कहेंगे कि हम ईवीएम के कारण हारे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, आशीष पटेल, राज्यसभा सांसद रामसकल, एमएलसी विनीत सिंह, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनिकेत निषाद, सत्यनारायण पटेल, राज्य मंत्री संजीव गौड़, दया शंकर दयालु, विधायक भूपेश चौबे, चेयरमैन उस्मान अली, धर्मवीर तिवारी, देवेंद्र पटेल, पकौड़ी कोल, प्रत्याशी रिंकी कोल, श्रवण गौड़, जय प्रकाश चतुर्वेदी, अनिल मौर्या, संजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, श्यामाचरण गिरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम
Download App