सोनभद्र

अबूझ परिस्थितियों में किशोर ने की आत्महत्या घर से एक किमी दूर बगीचे में लटकता मिला शव

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के चंद्रभान नगर टोले में स्थित एक बगीचे में बुधवार को दोपहर बाद पलाश के पेड़ पर एक चौदह वर्षीय किशोर का शव भगवा गमछे से लटकता देख लोगो ने परिजनों को दी,किशोर ने किन परिस्थितियों में ऐसा किया स्पष्ट नहीं हो सका है,प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार म्योरपुर निवासी गुड्डू चंद्रवंशी का पुत्र मोहित चौदह वर्ष का घर से एक किमी दूर बगीचे में गमछे के सहारे लटकता शव शाम पांच बजे ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना पारीजनो को दी ,पुत्र का शव देख कोहराम मच गया,बताया जाता है कि मोहित अपने पिता की दो संतानों में छोटा है,पिता मजदूरी कर जीवन यापन करता है,आत्महत्या जैसा कदम किशोर ने किन परिस्थितियों में उठाया पहेली बना हुआ है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम
Download App