सोनभद्र

कुएं में औंधे मुंह मिला कैंसर पीड़ित दलित युवक का शव, पुलिस मौके पर

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में गुरुवार को तड़के एक सूखे कुएँ में संदिग्ध हाल में एक कैंसर पीड़ित दलित युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कारवाई में जुटी हुई है।
गांव निवासी जयशंकर भुइयां का शव एक सूखे कुएँ में पड़ा देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव कुंए से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि जयशंकर भुइयां कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित था। विगत एक वर्ष से बीएचयू वाराणसी से उसका इलाज चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत अन्त्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम
Download App