सोनभद्र

62 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मौत

मामला कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव का

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनबसा में शुक्रवार की रात्रि एक बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को सुबह पता चलने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली में तैनात दरोगा तेज बहादुर राय ने बताया कि मृतक 62 वर्षीय राम लखन गोंड पुत्र हनुमत गोंड निवासी मनबसा शुक्रवार की रात खाना-पीना खाकर सो गया। सुबह देर तक दरवाजा न खोलने पर लोगों ने जब कमरे में झांककर देखा तो उसका शव बरेड़ में रस्सी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे एसआई श्री राय अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश व अमरनाथ यादव की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सीएससी दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App