सोनभद्र

एक अदद नाजायज तमंचा के साथ एक गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में चालन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अबैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान के तहत थाना क्षेत्र बीजपुर के सिरसोती आश्रम मोड़ तिराहा के पास से एक युवक को नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने शुक्रवार भोर में पकड़ कर आर्म्स एक्ट की धारा में चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय द्वारा गठित टीम में उपनिरीक्षक अमिताभ चंद आरक्षी मंगल प्रजापति क्षेत्र में भृमण शील थे इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान पर टीम पहुँच कर एक सन्दिग्ध युवक की जामा तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पिंटू बैगा पुत्र रामलाल बैगा निवासी बेलहवा टोला ग्राम सिरसोती बताया।आरोपी को थाने लाकर उसका आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि 2021 में 4/25 आर्म्स एक्ट 2022 में 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 2022 में ही चोरी और माल बरामदगी में पिंटू तीन बार जेल जा चुका है यह चौथी बार पुलिस की कार्रवाई में फिर हत्थे चढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कहीं अपराध करने की फिराक में निकला था कि इसी बीच वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App