सोनभद्र

बालू का खेल कोई पास कोई फेल संयुक्त टीम ने बालू लदी टिपर को पड़कर किया सीज

विंडमगंज/सोनभद्र विंडमगंज थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली कनहर नदी से सटे ग्राम पंचायत बरखोरहा, हरपुरा, पकरी, बैरखड,धोरपा में प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरों के द्वारा अवैध बालू का खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसकी सूचना आए दिन जिले के अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ करती थी जिसके कारण पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह व डीएफओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना प्रभारी व रेंजर की संयुक्त टीम ने अवैध खनन खननकर्ताओं के खिलाफ मुहिम शुरू कर दिया है इसी क्रम मे निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी को सूचना मिली कि कनहर नदी से अवैध बालू खनन कर ग्राम पंचायत ड्योढ़ी में एक घर के समीप डंप बालू की टीपर में लोडिंग की जा रही है।

सूचना मिलते ही जब मौके पर पहुची तो नजारा देख दंग रह गये | मौके पर एक घर के समीप ज्यादा मात्रा में बालू डंप थी जो एक टीपर में मजदूरों द्वारा लोडिंग की जा रही थी उधर पुलिस को दूर से ही देख टीपर चालक भाग गया। एसओ श्यामबिहारी ने मौके पर वन विभाग के रेंजर इमरान खान को बुलाकर टीपर वाहन को कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया।

जिसे वन रेंज कार्यालय लाया। रेंजर इमरान खान ने बताया कि इंस्पेक्टर साहब के द्वारा एक टिप्पर पड़कर हमें कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है पकड़ा गया वाहन को वन अधिनियम में कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है ,सीजर रिपोर्ट डीएफओ को प्रेषित की जा रही है। रेंजर ने बताया कि टीपर का स्वामी देववंश यादव निवासी ग्राम घिवही, श्रीकांत यादव निवासी ग्राम ढेवडी ,धीरज यादव ,अंकुर यादव सहित अन्य के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 5/26, 41/42, 69 के तहत कारवाई किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुनर्वास प्रथम में समृद्धि जन कल्याण संस्थान ने किया वृक्षारोपण, जल्द शुरू होगा शिक्षा एवं महिला सिल... शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
Download App