सोनभद्र

जयश्री फाउंडेशन ने कचहरी में निःशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय कचहरी परिसर में जयश्री फाउंडेशन दुद्धी के सौजन्य से निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता द्वारा प्याऊ का फीता काटकर किया गया।
इस भीषण गर्मी एवं आसमान से बरस रही आग के बीच प्यास से व्याकुल वादकारियों,अधिवक्ताओं एवं राहगीरों के लिए पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु प्रबुद्धजनों ने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की।इस दौरान उपस्थित नगर चेयरमैन कमलेश मोहन ने कचहरी परिसर में निःशुल्क प्याऊ की स्थापना के लिए संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासे को जल पिलाने से पुण्य कार्य कुछ भी नही। उन्होंने जनहित में इसी प्रकार के अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए फाउंडेशन पदाधिकारियों को प्रेरित किया।सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, पूर्व बार अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता एवं राकेश श्रीवास्तव, पीसी गुप्ता, उमेशचंद, आशीष गुप्ता,धर्मबीर,राकेश गुप्ता,उमेश पांडेय, समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने कहा कि गर्मी के दिनों में देसी फ्रिज घड़े का शीतल जल अब बहुत कम ही मिलता है।इस पुनीत कार्य के लिए जयश्री फाउंडेशन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार
Download App