सोनभद्र

जेईई मेंस में एमवीएम के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) माँ वैष्णों मार्डन पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज के छह बच्चों ने जेईई मेंस 2023-24 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया। शनिवार को क्वालिफाई स्टूडेंट्स झूमते-नाचते हुए खुशी मना रहे थे। दोस्तों को कांधे में उठाकर जश्न मना रहे थे।

एमवीएम स्कूल में सबसे ज्यादा परसेंटाइल 95.5 प्रिंस चौरसिया ने प्राप्त किया है। इसके अलावा एमवीएम स्कूल के सृष्टि मौर्या ने 93.44 परसेंटाइल, उज्ज्वल गुप्ता 93 परसेंटाइल, हिमांशु गिरी 86 परसेंटाइल, आयुष कुमार पाठक 86 परसेंटाइल व अंकित मौर्या ने 84.17 परसेंटाइल ने हासिल किये थे।

प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने बच्चों के जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन पर स्कूल परिवार की तरफ से बच्चों, उनके अभिभावकों, स्कूल के शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सफलता उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों, शिक्षकों के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा दृष्टि का प्रतिफल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App