सोनभद्र

पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक ने किया सोनभद्र का दौरा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक एसके सिंह ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कराए गए कार्यो का जाच किया। उन्होने कहा कि सोनभद्र की पंचायती राज विभाग द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो मे लापरवाही की शिकायत मिली थी। इन्होंने चोपन ब्लाक के पनारी और म्योरपुर ब्लाक के पिंडारी गांव में जांच किया। दो अन्य गांवों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ कमियां जरूर मिली है। जिसकी अलग से रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
दो दिवसीय दौरे के तहत पहुंचे संयुक्त निदेशक, एसएलडब्लूएम में कराए गए कार्यो की जाँच कर रहे पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक एसके सिंह ने बताया की (एसएलडब्लूएम) सॉलि़ड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कराए गए कार्यों जैसे कूड़ा निस्तारण के तहत बनाये गए केंद्र तथा नालियों आदि का निर्माण पंचायती राज विभाग द्वारा कराया गया था।इसके तहत कार्यों के अनियमितता की शिकायत थी।इन कार्यों को ओडीएफ प्लस के कार्य भी कहा जाता है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने म्योरपुर ब्लाक के पिंडारी गांव और चोपन ब्लाक के पनारी गांव का दौरा किया था। जहां पर उन्हें कुछ कमियां मिलीं थी। जिनमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में वह एक विस्तृत रिपोर्ट शासन को अलग से सौंपेंगे।

इनसेट
गाँवों के कराए गए कार्यों का लिया जायजा
सोनभद्र। शनिवार को भी राबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुछ गांव का दौरा करके वहां कराए गए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अभी शिकायत मिली थी कि मजदूरों के मजदूरी का भुगतान उनके खातों में नहीं किया गया है। इस बात की भी वह जांच कर रहे हैं पूरी जांच के बाद वह रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
बता दें कि पंचायती राज विभाग द्वारा संयुक्त निदेशक के दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।दौरे की जानकारी विभाग की तरफ से नही दी गयी थी। शनिवार को जांच पूरी करने के बाद संयुक्त निदेशक एस के सिंह वापस लखनऊ लौट गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App