सोनभद्र

बकाया पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने युवक को जिंदा जलाया, गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में बुधवार की रात्रि एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गंभीर हो गया। मध्यप्रदेश के बैढ़न जिला के कामे गांव निवासी युवक विजय पूरी 35 वर्ष पुत्र नाह्नक पुरी नगर के पड़ोसी धनौरा गांव में पिछले 3-4 सालों से रहकर ड्राइविंग का काम करता था। बुधवार की देर रात करीब 10 बजे घर के बाहर विजय पूरी के शरीर मे धधकते हुई आग की लपटें देखकर लोग हैरत में पड़ गए। घर के आंगन में पहुँचते ही परिजन व आसपास के लोग कंबल सहित अन्य चीजें डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक विजय पूरी बुरी तरह से जल गया था।ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना डायल 112 को दिया। पुलिस ने जख्मी युवक को रात में ही सीएचसी दुद्धी भेजा। बर्न मरीज की स्थिति गंभीर देख ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लगभग 80 फीसदी जले हुए हालात को देखकर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया। विजय पूरी ने हॉस्पिटल में पूछताछ के दौरान बताया कि कन्हैया, बब्बन और वीरेंद्र को पैसा दिया था। जब उसने बकाया पैसा की मांग की तो इनकार करने लगे। आरोपियों ने उसे पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App