सोनभद्र

रामनवमी को लेकर जेबीएस की बैठक में बनी रणनीति

दुुद्धी, सोनभद्र। जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में महावीर मंदिर परिसर में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई| विशेषकर रामनवमी पर्व के लिए आहूत बैठक में तीन दर्जन से अधिक अखाड़ों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने इस पर्व को इस बार पुरे उमंग के साथ मनाने की बात कही| कमेटी के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने उपस्थित सदस्यों से अपील करते हुए कही कि इस वर्ष जब प्रभु श्रीरामलला 500 वर्षों बाद अयोध्याधाम के भव्य मंदिर में पधारे हैं, तो ऐसे में पर्व की महत्वा काफी बढ़ गई है| समिति के सचिव दीपक शाह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों से राय शुमारी करने के बाद पर्व को रामनवमी का जुलूस भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों के बीच विभागों का बटवारा करते हुए दायित्व सौपा और सभी अखाड़ा के अध्यक्षों से 17 अप्रैल को समय से अपने अपने अखाड़ा की जुलूस समय से शोभायात्रा में शामिल करने की अपील की।इस मौके पर अखाड़ा गुरु गोपाल प्रसाद,रामपाल जौहरी,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदीप कुमार,विनय कुमार पप्पू सिंह, कृपाशंकर, नीरज जायसवाल, बालकृष्ण जायसवाल, डॉ के के चौरसिया,संजीव कुमार पियूष अग्रहरि,आलोक जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन