प्रदेशसोनभद्र

इजराइल भेजे जा रहे निर्माण श्रमिकों को तत्काल रोके भारत सरकार

वर्कर्स फ्रंट ने केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेज की मांग

लखनऊ। इजरायल में भारत सरकार व्दारा भेजे जा रहे निर्माण मजदूरों की जीवन सुरक्षा के लिए उन्हें तत्काल वहां जाने से रोकने की मांग आज वर्कर्स फ्रंट ने केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से की है। उन्हें भेजे पत्र में वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि लम्बे समय से इजराइल और फिलिस्तीन के बीच में भयंकर युद्ध हो रहा है। कल से ईरान और इजरायल के बीच में भी युद्ध की शुरुआत हो गई है। इस युद्ध में मिसाइल, ड्रोन हमले हो रहे है और बम बरसाएं जा रहे हैं जिससे वहां लगातार लोगों की मौत हो रही है। भारत सरकार ने इन ख़तरनाक परिस्थितियों के बावजूद मजदूरों की बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए देशभर से एक लाख श्रमिकों को निर्माण कार्य के लिए इजराइल भेजने का निर्णय लिया है। इन श्रमिकों की भर्ती, जांच आदि की कार्यवाही हो चुकी है और श्रमिकों को भेजने की तैयारी है। इन स्थितियों में श्रमिकों को इजराइल भेजना उनकी जान को जोखिम में डालना है और सरकार की यह कार्यवाई भारत के हर नागरिक को संविधान में वर्णित अनुच्छेद 21 के तहत जीवन जीने के प्राप्त अधिकार का अतिक्रमण करती है। ऐसे में निवेदन किया गया कि इजराइल में भयंकर युद्ध की स्थितियों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से भारत से श्रमिकों को इजराइल भेजने की प्रक्रिया रोकी जाए और श्रमिकों को किसी भी हाल में इजराइल ना भेजा जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन