सोनभद्र

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल विश्वहिंदू परिषद ने निकाला भव्य शोभायात्रा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नव रात्रि के प्रथम दिन प्रखंड बीजपुर के बिश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में उत्साह पूर्वक विशाल शोभायात्रा निकाला गया।जुलूस एनटीपीसी रिंहद स्वागत द्वार से डीजे की धुन पर सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए दुपहिया वाहन से सवार नगर प्रखंड के तमाम कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम,भारत माता की जय, हर हर महादेव जैसे जोशीले नारे के साथ उत्साह पूर्वक प्रस्थान किया

प्रखंड नगर अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि शौर्य दिवस का जुलूस प्रति वर्ष इस अवसर पर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदुओं के जन जागृति के लिए निकालकर संदेश दिया जाता है कि अंग्रेजी नव वर्ष की खुशी न मनाकर हिंदू नव वर्ष का उत्साह मनाए।जलूस एनटीपीसी रिंहद परियोजना स्वागत द्वार से होते हुए नेमना चेतवा जरहा सेवकाडाँड़ में सभा के रूप में तब्दील हो गया यहां भारी मात्रा में अनेक स्थानों से आए हुए कार्यकर्ताओं और हिन्दू जन समुदाय के लोगों को विश्वहिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत रूप से संबोधित कर जानकारी दी गई।इस मौके पर जिला मंत्री उपेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही साथ ही अनील त्रिपाठी, उपेंद्र प्रताप सिंह संतोष गुप्ता चंदन गुप्ता समेत भारी संख्या में हिन्दू जन समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल विश्वहिंदू परिषद ने निकाला भव्य शोभायात्रा म्योरपुर का चार्ज लेते ही रविकांत मिश्रा के बोल ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले होंगे सलाखों के पीछे स्कूल से चोरी हुआ सामान झाड़ियों में मिला, पुलिस जांच में जुटी तबादला एक्सप्रेस पटरी पर आधा दर्जन चौकी इंचार्ज इधर से उधर जिओ कंपनी के टावर से डीजल चोरी के आरोप में बभनी पुलिस ने किया चालान धर्मेंद्र सिंह का चला पशु तस्करो पे डंडा 5 आरोपी को किया गिरफ्तार 3 गोवंश बरामद 81 दिव्यागों को दिया गया सहायक उपकरण अब चुप्पी नहीं, अधिकार चाहिए” — कोन अस्पताल स्पेशलिस्ट डॉक्टर के न्युक्ति के लिए रामगढ़ जनता का बड़ा... विशाल इंग्लिश एकेडेमी के दो छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन, सम्मान समारोह आयोजित बभनी में तीन बच्चों ने नवोदय परीक्षा में दिखाई प्रतिभा क्षेत्र में खुशी की लहर
Download App