सोनभद्र

विशाल इंग्लिश एकेडेमी के दो छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन, सम्मान समारोह आयोजित

कोन/सोनभद्र। (आनन्द जायसवाल)
नवसृजित विकासखंड कोन के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विशाल इंग्लिश एकेडेमी में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले दो मेधावी छात्र—आरुष कुमार पुत्र श्री दिनेश कुमार, निवासी जमुवल, घोरावल, एवं अंश कुमार पुत्र श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, ग्राम घघिया कोन, को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी श्री जितेन्द्रनाथ दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी श्री विश्वजीत कुमार, बीएमएम श्री मनोज मिश्रा, जेई श्री बृजेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) श्री मानेन्द्र सिंह तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री विजय शंकर जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर उच्च पदों को प्राप्त करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकगण के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस पिछड़े एवं दुरूह क्षेत्र में पिछले 13 वर्षों से निरंतर गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों का उच्च शिक्षण संस्थानों में चयन कराना सराहनीय कार्य है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने समस्त विद्यालय परिवार को इस निरंतर सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य—विजय शंकर जायसवाल, नवीन गुप्ता, देव विश्वकर्मा, प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य हृदय निवास पांडेय, तथा शिक्षकगण—कमलेश रवानी, राजनारायण पटेल, रामानंद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही अभिभावकगण—मानेन्द्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App