सोनभद्र

बभनी में तीन बच्चों ने नवोदय परीक्षा में दिखाई प्रतिभा क्षेत्र में खुशी की लहर

बभनी/सोनभद्र (अजीत पाण्डेय) बभनी शिक्षा क्षेत्र में तीन मेधावी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नवोदय की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रौशन किया ।तीनों छात्र में एक लड़की और दो लड़के है ।परिषदीय विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय नवाटोला प्रथम की छात्रा खुशी कुमारी पुत्री संतोष गुप्ता निवासी परसा टोला की होनहार छात्रा ने नवोदय की परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रौशन किया है ।खुशी के पिता अब इस दुनिया में नहीं है और मां की देखरेख में पढ़ाई कर रही है और 43 वा स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रौशन किया है

विद्यालय के अध्यापक रीता यादव , ए आर पी अमित कुमार ,शिक्षामित्र वीरेंद्र गुप्ता ,रेखा गुप्ता ने छात्रा को सम्मानित किया।दूसरा छात्र होली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी का छात्र प्रिंस कुमार पुत्र राजेश कुमार जो पोखरा का निवासी है ये नवोदय प्रवेश परीक्षा में 96.25 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया है होली लाइट पब्लिक स्कूल के श्याम नारायण पांडेय ने छात्र को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है ।तीसरा छात्र कंपोजिट विद्यालय घघरा का रोहित कुमार है जो 68 वीं रैंक लाकर नवोदय की परीक्षा में अपना परचम लहराया है।जवाहर नवोदय विद्यालय में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले तीनों छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App