सोनभद्र

यूपीएससी परीक्षा में 783 अंक पाने वाले सौरभ गुप्ता का हुआ जोरदार सम्मान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी परिसर स्थित ठेंगड़ी भवन में बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह, एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सौरभ गुप्ता का जोरदार सम्मान किया। थाना प्रभारी राजेश सिंह के साथ उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, उपमहाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक निशांत कमल, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश कुमार राय, महासचिव एस एन पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सद्भावना प्रमुख अनिल त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार, हरिओम मिश्रा, रामनिवास जी, उदय उपाध्याय, एस एन गांगुली, मीडिया जगत से पधारे रामजियावन गुप्ता, रघुराज सिंह, रविन्द्र पांडे, शिक्षक एस पी तिवारी, मुकेश शाही, तरूण मिश्रा आदि ने सौरभ गुप्ता एवं उनके पिता रामजी गुप्ता को सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

तत्पश्चात थाना प्रभारी ने माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर सौरभ गुप्ता को बधाई दिया। तदुपरांत संकट मोचन हनुमान जी की एक तस्वीर भी सौरभ गुप्ता को भेंट की गई। बीएमएस कार्यालय में प्रथम बार पधारने पर थाना प्रभारी राजेश सिंह जी को भी पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। अपने बधाई संदेश में थाना प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से हिंदुस्तान की सर्वश्रेष्ठ परीक्षा आईसीएस में रैंक हासिल करना अद्वितीय सफलता है। मैं हृदय से सौरभ गुप्ता को बधाई देता हूं तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। बीएमएस के अध्यक्ष राकेश कुमार राय ने कहा कि अंग्रेजी शासन में इंग्लैंड के राजाओं के बच्चे आईसीएस में सफलता के लिए लालायित रहते थे; आज स्वतंत्र भारत में ग्रामीण क्षेत्र का नौजवान इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल किया है; यही असली लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि मैं इन्हें बधाई देते हुए इनके माता-पिता एवं डीएवी स्कूल के शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इन्हें इस लायक बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े उपमहाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी एवं निशांत कमल ने भी सौरभ गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी परिसर स्थित डीएवी स्कूल से पढ़कर आपने यह सफलता प्राप्त की है यह हमारे लिए गर्व की बात है। बीएमएस के महासचिव एस एन पाठक ने कहा कि सौरभ जी ने अपने परिवार का हीं नहीं बल्कि इस पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रसिद्ध पत्रकार रामजियावन गुप्ता ने कहा कि सौरभ गुप्ता की सफलता इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा दायक साबित होगा। प्रमोद द्विवेदी ने भी हृदय से बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला सद्भावना प्रमुख अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में सौरभ और ऊंचाई को प्राप्त करने में सफल होंगे। इनके पिताजी नियमित रूप से प्रातः शाखा में आते हैं। इसलिए हमारे जैसे सभी स्वयंसेवकों के लिए विशेष रूप से गर्व का विषय है। अंत में सौरभ गुप्ता ने सभी उपस्थित सज्जनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी बड़ों के आशीर्वाद से समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर करने का प्रयास करूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App