सोनभद्र

अब चुप्पी नहीं, अधिकार चाहिए” — कोन अस्पताल स्पेशलिस्ट डॉक्टर के न्युक्ति के लिए रामगढ़ जनता का बड़ा आंदोलन

कोन/सोनभद्र। (आनन्द जायसवाल)
विकासखंड कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में गुरुवार को आम जनता की आवाज एक बार फिर बुलंद हुई। कोन स्थित सरकारी अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति, बेहतर जांच सुविधा एवं एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी मांगों के समर्थन में भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने कहा कि करीब दो लाख की आबादी वाला क्षेत्र आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूरस्थ स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।

आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि “जब तक कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।” उन्होंने इसे आम जनता के अधिकारों का सवाल बताते हुए कहा कि आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी यदि स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि क्षेत्र की जनता वर्षों से बेहतर इलाज के लिए संघर्ष कर रही है। यह आंदोलन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और आम लोगों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। आयोजकों ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से तैयार ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा, ताकि प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य किया जा सके।
इस दौरान प्रमुख रूप से संतोष कनौजिया, अजय पटेल, दिनेश, अरुण कुमार, शरीफ, छोटेलाल सहित कई जागरूक नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जन आंदोलन के रूप में तब तक जारी रहेगा, जब तक कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती एवं सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जातीं।
“संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App