सोनभद्र

स्कूल से चोरी हुआ सामान झाड़ियों में मिला, पुलिस जांच में जुटी

दो किलोमीटर दूर बोरी में मिला कंप्यूटर का सीपीयू व अन्य सामान

घास काटने गई लड़कियों की सूझबूझ से खुला मामला

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रास पहरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए चोरी के मामले में बुधवार को अहम सुराग मिला। स्कूल से चोरी किया गया कंप्यूटर का सीपीयू सहित अन्य सामान विद्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर कोटर डूबा टोले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार, पूर्व ग्राम प्रधान राम दयाल प्रजापति ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे कुछ लड़कियां घास काटने के लिए उस क्षेत्र में गई थीं। इस दौरान उनकी नजर झाड़ियों में रखी एक बोरी पर पड़ी, जिसमें कुछ सामान भरा हुआ था। शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान शीतल देवी को दी।
सूचना मिलने के बाद ग्राम प्रधान ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खुलवाया, जिसमें विद्यालय से चोरी हुआ कंप्यूटर का सीपीयू सहित अन्य सामान बरामद हुआ।
बताया गया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम पांडे द्वारा कुछ दिन पूर्व ही थाने में चोरी की तहरीर दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
फिलहाल पुलिस बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। चौकी इंचार्ज लीलासी मनोज सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को सूचना दे दी गई है तथा जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App