सोनभद्र

डोडहर में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) युवा जन कल्याण सेवा संस्था डोडहर व अंबेडकर युवा कमेटी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनाई गई 133 वीं जयंती रविवार की रात्रि में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम काआयोजन किया गया कार्यक्रम का शुरुआत अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके व दीप प्रज्वलित करके किया गया, इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के बच्चों ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी,
तथा रामनारायण भारती ने अंबेडकर जी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का एकमात्र साधन है,

इसी क्रम में राजू कुमार बैस ने अंबेडकर जी के सिद्धांतो को बताते हुए कहा कि हमारा समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे,
कार्यक्रम की अगली कड़ी में विष्णु दयाल ने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला,
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान किए गए तथा समाज में विशेष योगदान देने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को भी पुरस्कार प्रदान किया गया,

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा जन कल्याण सेवा संस्था के सदस्य राम प्रताप पनिका,विष्णु दयाल ,श्रीकांत जायसवाल, वीरेंद्र कुमार ,राजेश कुमार व अंबेडकर युवा कमेटी के सदस्य सियाराम भारती ,कौशल कुमार , विजय नारायण,सोनू ,धर्मेंद्र , आशीष ल ने विशेष योगदान दिया, कार्यक्रम का सफल संचालन संगीता कुमारी भारती ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन